Tuesday, October 20th, 2026

12 मार्च तक UAE ने वापस मांगा एक अरब डॉलर, पाकिस्तान सरकार के फूले हाथ-पांव

इस्लामाबाद
संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को अपने एक अरब डॉलर (करीब 15720 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) को तत्काल लौटाने को कहा है। यूएई की इस मांग के बाद पाकिस्तानी सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं। ये रकम स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में जमा है। इसे लौटाने की लास्ट डेट 12 मार्च है। यूएई ने यह रकम इसलिए वापस मांगी है कि उसकी मैच्योरिटी हो गई है। पाकिस्तान सरकार के शीर्ष अधिकारी यूएई खासकर वहां के युवराज से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वहां से उन्हें दुत्कार मिल रही है, कोई भी जवाब नहीं दे रहा है। पाकिस्तान यूएई के सामने गिड़गिड़ा चुका है कि इतनी बड़ी रकम को लौटाने से उसकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। खस्ताहाल पाकिस्तान की आर्थिक दुर्गति किसी से छिपी नहीं है। पहले से ही भीषण कर्ज की बोझ में दबा पाकिस्तान आईएमएफ से लेकर तमाम संस्थाओं और देशों से और ज्यादा कर्ज की मांग करता रहा है।

 

#12 मार्च

Source : Agency

पाठको की राय